सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रमा सिंह सिमरी गांव में अपने साले के बेटे की शादी में बारात गए थे, जहाँ किसी बात पर हुए विवाद में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। चोट लगने के तीन दिन बाद, जब उनके बेटे मुंबई से घर आए, तब रमा सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
इस मामले में रमा सिंह की पत्नी शैल कुमारी ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने विशाल कुमार सिंह से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Tags:
DHOLI SAKRA
