सकरा विधानसभा में भव्य तिरंगा शोभा यात्रा: वीर जवानों को श्रद्धांजलि, पाकिस्तान को सख्त संदेश

 

वीर जवानों को श्रद्धांजलि, पाकिस्तान को सख्त संदेश

आज सकरा विधानसभा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। यहां पर भव्य तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं से लेकर कई जनप्रतिनिधि और भावी उम्मीदवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह शोभा यात्रा मतवाला शिव मंदिर से शुरू होकर सबहा चौक, सुजावलपुर होते हुए वीर शहीद स्मारक (जहां स्वतंत्रता संग्राम के समय अंग्रेजों की गोली से कई वीर शहीद हुए थे) पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुई।


सकरा विधानसभा में भव्य तिरंगा शोभा यात्रा

कार्यक्रम का उद्देश्य:

यह यात्रा हाल ही में पाकिस्तान के आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों की शहादत को सम्मान देने, और उनके पराक्रम को नमन करने के लिए निकाली गई थी। शोभा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।


वीर जवानों को श्रद्धांजलि, पाकिस्तान को सख्त संदेश


भाजपा नेताओं का बयान:

अशोक कुमार शर्मा (भाजपा) ने कहा:

हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर सिंदूर ऑपरेशन के जरिए आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया। आज की यात्रा उन्हीं के सम्मान में निकाली गई है।

सचिन राम (भाजपा) बोले:
जब-जब देश पर खतरा आया है, भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह यात्रा एक संदेश है कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।

किशन चौधरी (भाजपा कार्यकर्ता) ने कहा:
अगर पाकिस्तान ने अपनी हरकतें नहीं सुधारीं, तो 2027 तक उसके नक्शे से गायब होने की स्थिति बन जाएगी।




सकरा विधानसभा में भव्य तिरंगा शोभा यात्रा

पुलिस और प्रशासन का सहयोग:

पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।

आम जनता का उत्साह:

यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दिखाई दिए। तिरंगा हाथ में लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने