सकरा विधायक अशोक कुमार चौधरी ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर

 

सकरा विधायक अशोक कुमार चौधरी ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर

मुजफ्फरपुर, सकरा:

सकरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अशोक कुमार चौधरी ने मंगलवार को दो बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। पहली योजना के तहत मथुरापुर पंचायत के गोपालपुर खुर्द गांव में पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत ₹1 लाख निर्धारित की गई है। वहीं दूसरी योजना में सिराजाबाद पंचायत के मनोहरपट्टी वार्ड संख्या 2 में कदाने नदी पर सीढ़ी घाट का निर्माण कराया जाएगा।

यह शिलान्यास कार्य ग्राम वासियों की लंबी प्रतीक्षा और मांग के बाद संभव हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक अशोक चौधरी ने अपने हस्ताक्षर से लिखित प्रस्ताव देकर योजना को पारित करवाया, जिससे गांव में मूलभूत सुविधाओं की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।


जनता का भरोसा और सहयोग

इस मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें मुखिया रंजीत कुमार उर्फ पिंटू, गोविंद कुमार, कमेश्वर राय, अमर कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार, बादल कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे। सभी ने विधायक जी के इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

बादल कुमार, वार्ड सदस्य, ने कहा:

हमने करीब 25 से 30 शिलान्यासों में विधायक जी के साथ भाग लिया है। वे सचमुच गरीबों के मसीहा हैं। गांव के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। आज तक ऐसा कोई विधायक नहीं आया जो इतने सीधे और कर्मठ हों।”


मुखिया अमर कुमार पासवान ने बताया:

कदाने नदी के घाट पर छठ व्रत करने वाले लोगों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब सीढ़ी घाट बनने से पूजा-पाठ में सुविधा होगी। हमने पहल की थी और विधायक जी ने तुरंत लिखित रूप में प्रस्ताव दिया।”

सकरा विधायक अशोक कुमार चौधरी ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर

झूठी अफवाहों पर जनता की प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कुछ दलाल और विरोधी तत्व गलत प्रचार कर रहे हैं कि विधायक ने कोई कार्य नहीं किया, जबकि सच यह है कि उनके कार्यकाल में कई विकास योजनाएं जमीन पर उतरी हैं।

सुजावलपुर चौक से ढोली स्टेशन तक सड़क निर्माण और सभा टू मरीचा 14 किमी सड़क का निर्माण भी विधायक जी की प्रत्यक्ष पहल और लिखित समर्थन से ही संभव हुआ है। जनता का कहना है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ में अफवाह फैलाकर विधायक जी की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

भावी योजनाएं भी घोषित

विधायक जी ने मौके पर यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही पिपरी से बेहाज तक सड़क निर्माण कार्य भी शुरू होगा, जिसकी घोषणा पहले ही सार्वजनिक सभा में की जा चुकी है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने